प्रश्न 1. – भारतीय राजनीतिक व्यवस्था है
उत्तर – गणतांत्रिक, संघीय व संसदीय
प्रश्न 2. – भारत की संसदीय प्रणाली ली गयी है –
उत्तर – ब्रिटेन से
प्रश्न 3.- संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी ?
उत्तर – 9 दिसम्बर,1946 को
प्रश्न 4.- संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर – सच्चिदानंद सिन्हा
प्रश्न 5.- संविधान सभा द्वारा अपना स्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया था ?
उत्तर – डॉ.राजेंद्र प्रसाद को
प्रश्न 6.- संविधान सभा हेतु चुनाव कब संपन्न हुए ?
उत्तर – 1946 में
प्रश्न 7.- संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कब हुआ ?
उत्तर – 9 दिसम्बर 1946
प्रश्न 8. – संविधान के अनुच्छेद -१ में भारत को क्या कहा गया है ?
उत्तर – राज्यों का संघ
प्रश्न 9.- भारतीय संविधान में आपातकालीन शक्तियां स देश के संविधान से ली गयी है ?
उत्तर – जर्मनी के “वीमर ” संविधान से
प्रश्न 10.- संविधान के अनुच्छेद 360 में क्या प्रावधान है ?
उत्तर – वित्तीय आपात स्थिति लागू करने का
प्रश्न 11.- ‘कानून के सामान संरक्षण ‘ वाक्य किस देश से लिया गया है ?
उत्तर – अमेरिका
प्रश्न 12.- संविधान सभा ने संविधान के विभिन्न पहलुओ के अध्ययन हेतु कितनी समितियां नियुक्त की थी ?
उत्तर – 13 समीतियाँ
प्रश्न 13.- भारत का राष्ट्रीय ध्वज संविधान सभा ने कब स्वीकार क्या ?
उत्तर – 22 जुलाई 1947
प्रश्न 14.- गवर्नमेंट आफ इण्डिया एक्ट 1935 को किसने दासता का एक नया अधिकार -पत्र कहा था ?
उत्तर – जवाहरलाल नेहरू ने
प्रश्न 15. – भारतीय संविधान की प्रस्तावना में प्रतिष्ठापित समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के आदर्श की प्रेरणा –
उत्तर – फ़्रांसिसी क्रांति से ली गई है
प्रश्न 16. – भारतीय संविधान को बनाने में लगभग कितना समय लगा ?
उत्तर – 2 साल 11 माह १८ दिन
प्रश्न 17.- भारतीय संविधान प्रदान करता है –
उत्तर – एकल नागरिकता
प्रश्न 18.- संविधान का प्रारूप संविधान सभा द्वारा कब स्वीकार किया गया था ?
उत्तर – 26 नवम्बर,1949 को
प्रश्न 19.- भारत में संविधान के अनुसार कौन -सा एक अधिकार आपातकालीन स्थिति में छिना नही जा सकता ?
उत्तर – जीवन का अधिकार
प्रश्न 20. – भारत के संविधान में किस अनुच्छेद द्वारा अस्पर्श्यता को समाप्त कर दिया गया हैं ?
उत्तर – अनुच्छेद 17 द्वारा
प्रश्न 21.- भारत के संविधान में कौन -सा एक मूल अधिकार नागरिकों को दिया गया है और भारत में रहने वाले विदेशियों को नहीं ?
उत्तर – वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
प्रश्न 22. – संविधान के अंतर्गत युद्ध -शांति की घोषणा की शक्ति किस्मे निहित है ?
उत्तर – राष्ट्रपति में
प्रश्न 23.- भारत के संविघान में सार्वजनिक आदेश पद का समावेश किस में होता है ?
उत्तर – राज्य सूचि में
प्रश्न 24. – हमारी संसदीय प्रणाली में –
उत्तर – प्रत्येक मंत्री व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति /प्रधानमंत्री तथा सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होता है
प्रश्न 25. – गाँधी जी की दृष्टि में स्वराज का अर्थ क्या था?
उत्तर – सब के शुभ का अनुसरण
प्रश्न 27.- संविधान का कौन अनुच्छेद “समानता का अधिकार” प्रदान करता है?
उत्तर – अनुच्छेद-14
प्रश्न 28.- भारतीय संविधान की छठी अनुसूची किन आदिवासी क्षेत्रो के संबंध में विशेष प्रशासकीय प्रावधान करती है?
उत्तर – असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम
प्रश्न 29.- 1922 ई. में किसके द्वारा यह उद्गार व्यक्त किया गया की ‘भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार होगा’?
उत्तर – महात्मा गाँधी द्वारा
प्रश्न 30. – महात्मा गाँधी भारत में भारत में व्याप्त अस्पृश्यता की बुराई को दूर करने में किसका प्राथमिक उत्तर्दायित्व मानते है?
उत्तर – उच्च जाती के हिन्दुओं का
प्रश्न 31. – सर्वप्रथम स्वराज की संकल्पना को किसने प्रतिपादित किया?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक
प्रश्न 32. – पिछड़े वर्गों के आन्दोलन के अग्रणी नेता कौन थे?
उत्तर – ज्योति राव फुले
प्रश्न 33. – भारत की स्वतंत्रता के समय इंग्लैंड में किस पार्टी की सरकार थी?
उत्तर – लेबर पार्टी की
प्रश्न 34. – A.I.T.U.C. के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – लाला लाजपत राय
प्रश्न 35. – भारत में मुख्य धारा राष्ट्रवाद का लक्ष्य क्या था?
उत्तर – औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाना
प्रश्न 36. – आल इंडिया स्टेटस पीपुल्स कांफ्रेंस के नए लक्ष्यों में से एक था?
उत्तर – देशी रियासतों में उत्तरदायी सरकारों की स्थापना हो
प्रश्न 37. – कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य होने थे?
उत्तर – 389 सदस्य
प्रश्न 38. – किस सदन का अध्यक्ष/सभापति उसका सदस्य नहीं होता?
उत्तर – राज्यसभा का
प्रश्न 39. -साम्राज्य विरोधी संघर्ष का स्वरुप कैसा था?
उत्तर – प्रारंभ में संवैधानिक और प्रायः अहिंसात्मक
प्रश्न 40. – नेहरु कमेटी के समक्ष तात्कालिक पेचीदा प्रश्न क्या था?
उत्तर – भारत के लिए डोमिनियन स्टेटस
प्रश्न 41. – रोलेक्ट एक्ट लक्ष्य क्या था?
उत्तर – बिना मुकदमा चलाये बंदी बनाना और मुक़दमे की सुनवाई
प्रश्न 42. – किस अधिनियम द्वारा प्रान्तों में द्वेध-शासन लागु हुआ?
उत्तर – 1999 के भारतीय परिषद् अधिनियम द्वारा
प्रश्न 43. – संघ क्षेत्रो का प्रशासन किसके द्वारा होता है?
उत्तर – राष्ट्रपति द्वारा
प्रश्न 44. – किसके संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
उत्तर – सच्चिदानंद सिन्हा ने
प्रश्न 45. – योजना का विषय किस सूची में आता है?
उत्तर – समवर्ती सूची में
प्रश्न 46. – वित्त आयोग का काल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर – 5 वर्ष का
प्रश्न 47. – राज्य सरकार की आय का सबसे बड़ा स्रोत क्या है?
उत्तर – बिक्री कर
प्रश्न 48. – भारत सरकार को क़ानूनी विषयों पर परामर्श कौन देता है?
उत्तर – अटर्नी जनरल
प्रश्न 49. – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राष्ट्रपति शासन सर्वप्रथम कहा लागु किया गया था?
उत्तर – केरल में
प्रश्न 50. – भारतीय संविधान की नौवीं अनुसुची में कौन से संशोधन को सम्मलित किया गया है?
उत्तर – पहले संशोधन को
0 Comments