Geography MCQs for UPSC (5th June)


Q1)  नोह्कलिआइ झरना किस प्रदेश में है?

   [A]  केरल
   [B]  असम
   [C]  मणिपुर
   [D]  मेघालय 
 
 
Correct Answer: D [मेघालय ]
नोह्कलिआइ झरना मेघालय के चेरापूंजी में है| यह 1115 फीट (340 मीटर) ऊंचा है| इसकी चौड़ाई 75 फीट है|




Q2)   निम्नलिखित में से किस बायोम में पेड़ नहीं है?
 
   [A]   टैगा
   [B]   टुन्ड्रा
   [C]   चपरल
   [D]   सवाना 
 
 
Correct Answer: B [टुन्ड्रा ]
टुन्ड्रा क्षेत्र उत्तरी ध्रुव के समीप स्थित है, इस स्थान पर जलवायु अत्याधिक शीत होने के कारण यहाँ पर सीमित संख्या में ही वनस्पति उपलब्ध है।




Q3)   भारत के विशाल मैदानों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
         1. भारत में विश्व का सबसे बड़ा अलुवियम निक्षेप पाया जाता है 
         2. खादर क्षेत्र की अपेक्षा बांगर में न्यू अलुवियम है 
         3. खादर क्षेत्र निम्न ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित है

   [A]   केवल 1 और 2
   [B]   केवल 2 और 3
   [C]   केवल 1 और 3
   [D]   1, 2 और 3 
 
 
Correct Answer: C [केवल 1 और 3 ]
उत्तर भारत में गंगा के विशाल मैदान विश्व के सबसे बड़े अलुवियम निक्षेप हैं, हिमालय से बहने वाली नदियों द्वारा यह पर उपजाऊ मिट्टी का निक्षेप किया जाता है। खादर क्षेत्र की रचना नयी अलुवियम से हुई है, यह निम्न ऊंचाई युक्त क्षेत्र है।



Q4)   राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत हिस्सा थार मरुस्थल में स्थित है?
    
    [A]    30%
    [B]    40%
    [C]    60%
    [D]   70% 
 
 
Correct Answer: C [60%]
थार मरुस्थल विश्व का 10 सबसे बड़ा मरुस्थल है। यह मरुस्थल भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग 2,00,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।



Q5)   ग्लेशियर से पिघलने, वाष्पीकरण और हिमस्खलन के कारण बर्फ कम होने को क्या कहा जाता है?

   [A]   अपक्षरण
   [B]   गलिंग
   [C]   क्रीप
   [D]  प्लकिंग 
 
 
 
Correct Answer: A [अपक्षरण ]
ग्लेशियर में वाष्पीकरण, पिघलने अथवा अन्य कारणों से बर्फ कम होने को अपक्षरण कहा जाता है।



Q6)   ग्लेशियर निक्षेप के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द प्रयोग नहीं किया जाता?
 
   [A]    मोरेन
   [B]    ड्रमलिन्स
   [C]    केटल
   [D]    स्केर्री 
 
 
Correct Answer: D [स्केर्री ]
स्केर्री छोटे से पथरीले द्वीप को कहा जाता है, जहाँ पर मानवीय जीवन यापन की सम्भावना कम होती है।  इसे “लो सी स्टैक” भी कहा जाता है।



Q7)  डेम्पिएर-होजेस रेखा निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है?
 
  [A]   खम्बात की खाड़ी
  [B]   पल्क जलडमरूमध्य
  [C]   अंदमान व निकोबार द्वीप समूह
  [D]   सुंदरबन 
 
 
Correct Answer: D [सुंदरबन ]
डेम्पिएर-होजेस रेखा एक काल्पनिक रेखा है, जिसे 1829-30 में खींचा गया था, यह रेखा सुंदरबन डेल्टा की उत्तरी सीमा को दर्शाती है। यह रेखा पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के समानांतर स्थित है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments