👉1.निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
[A] खासी और मिज़ो पहाड़ियां पटकाई श्रेणी का हिस्सा हैं
[B] फांगपुई मिज़ो हिल का सबसे ऊँचा स्थान है
[C] खासी पहाड़ियों को स्थानीय भाषा में लुशाई पहाड़ियां कहा जाता है✔️
[D] उपरोक्त सभी कथन सही हैं
Notes:-मिज़ो पहाड़ियों को स्थानीय भाषा में लुशाई कहा जाता है। मिज़ो पहाड़ियां मिजोरम और त्रिपुरा में स्थित हैं। यह समुद्रतल से 2,157 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
👉2.निम्नलिखित में से भारत में ही उत्पन्न होने वाली सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
[A] ब्रह्मपुत्र
[B] गंगा✔️
[C] यमुना
[D] गोदावरी
Notes:गंगा नदी उत्तराखंड में गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है, इसकी कुल लम्बाई 2,525 किलोमीटर है। बांग्लादेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
👉3.निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य की सीमा म्यांमार से नहीं लगती?
[A] अरुणाचल प्रदेश
[B] मणिपुर
[C] नागालैंड
[D] असम✔️
Notes:-भारत की म्यांमार के 1,643 किलोमीटर है, म्यांमार के साथ अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम की सीमा लगती है।
👉4.मालवा पठार किस राज्य का हिस्सा नहीं है?
[A] राजस्थान
[B] गुजरात
[C] महाराष्ट्र✔️
[D] मध्य प्रदेश
Notes:-मालवा पठार राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 81,767 वर्ग किलोमीटर है।
👉5.निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
[A] सुंदरबन डेल्टा में विश्व का सबसे बड़ा मैन्ग्रोव वन है
[B] भारत विश्व का सबसे बड़ा माइका उत्पादक है
[C] ईस्टर आइलैंड एक मात्र ऐसा क्षेत्र है जो पृथ्वी पर भारत की ठीक विपरीत दिशा में स्थित है
[D] भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील गुजरात में स्थित है✔️
Notes:-चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, यह झील लगभग 1,100 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। यह झील ओडिशा में स्थित है।
👉6.जलोढ़ मृदा के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
[A] जलोढ़ मृदा भारत में एक बड़े भूभाग पर पायी जाती है
[B] यह मृदा काफी उपजाऊ होती है
[C] इसमें नाइट्रोजन की कमी होती है, यह फास्फोरिक होती है
[D] इसमें क्ले की मात्रा काफी अधिक होती है और यह नाम को ज्यादा समय तक रख सकती है✔️
Notes:-अलुवियल मृदा नदियों द्वारा कल ढलानों वाले मैदानों में निक्षेपित की जाती है। भारत में गंगा के विशाल मैदानों में इस प्रकार की मृदा पायी जाती है।
👉7.निम्नलिखित में से भारत का सबसे कम ऊंचाई वाला क्षेत्र कौन सा है?
[A] कुट्टानाद, केरल✔️
[B] सौराष्ट्र, कर्नाटक
[C] कोरोमोंदल, तमिलनाडु
[D] मालाबार, केरल
Notes:-केरल का कुट्टानाद क्षेत्र समुद्रतल से 2.2 मीटर नीचे है, इस क्षेत्र में केरल केअलाप्पुज़ा और कोट्टायम जिले आते हैं।
👉8. भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों से लगती है?
[A] 6
[B] 7✔️
[C] 8
[D] 9
Notes:- भारत की कुल स्थलीय सीमा 15,106 किलोमीटर है, इसमें 92 जिले और 17 राज्य शामिल हैं। भारत की स्थलीय सीमा पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफ़ग़ानिस्तान लगती है।
👉9.क्षेत्रफल के मामले में निम्नलिखित में से कौन सा देश भारत से बड़ा नहीं है?
[A] ऑस्ट्रेलिया
[B] ब्राज़ील
[C] कनाडा
[D] इंडोनेशिया✔️
Notes:-भारत रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया और ब्राज़ील के बाद क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का 7वां सबसे बड़ा देश है।
👉10.भूटान के साथ भारत के किस राज्य की सीमा सबसे ज्यादा लम्बी है?
[A] असम✔️
[B] सिक्किम
[C] अरुणाचल प्रदेश
[D] पश्चिम बंगाल
Notes:-भारत और भूटान की सीमा 699 किलोमीटर है। असम की 267 किलोमीटर, अरुणाचल प्रदेश की 217 किलोमीटर, पश्चिम बंगाल की 183 किलोमीटर और सिक्किम की 32 किलोमीटर सीमा भूटान से लगती है।
0 Comments